26 स्मृति वन में शौचालय का निमार्ण कार्य शुरू।
- फोटो : RISHIKESH
नगर निगम, वन विभाग और टीएचडीसी ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में लालपानी वन बीट कक्ष संख्या दो में फेब्रिकेटेड शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इससे स्मृतिवन में पौधारोपण के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
बृहस्पतिवार को वन विभाग और स्मृतिवन संरक्षक विनोद जुगलान निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जुगलान ने बताया कि फेब्रिकेटेड शौचालय में महिला, पुरुष शौचालय के अतिरिक्त दिव्यांगों के लिए रैंप बनाया जाएगा। साथ ही शौचालय के आसपास वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्था के साथ-साथ पुष्प पादप रोपकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। कोरोनाकाल के चलते निर्माण प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई थी। जिला गंगा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार से उन्होंने लंबित पड़े निर्माण को शीघ्र लागू करवाने का आग्रह किया था। जिस पर उन्होंने नगर निगम को गति से शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए थे। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत, वन दरोगा मनसाराम गौड़, सुभाष बहुगुणा, देवेंद्र कुमार, मित्रपाल, शिवा कुमार चीनू, तरुण कुमार, मोहित कुमार, मोहम्मद अदनान आदि थे।