फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 युवा और तीन युवतियां सीख रहे रीवर राफ्टिंग के गुर

विज्ञापन
22 अलंकनदा में रीवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास पौड़ी के तत्वावधान में व्यास घाट में पांच दिवसीय रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मं 25 युवा और तीन युवतियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने अलकनंदा नदी एवं गंगा नदी पर राफ्टिंग करते हुए व्यास घाट पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने ने शिरकत करते हुए सभी प्रतिभागियों को विधानसभा निर्वाचन 2022 के चलते स्वीप कार्यक्रम के तहत मताधिकार की जानकारी देते। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत मतदान कराने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी नेगी ने कहा कि सभी प्रतिभागी जल क्रीड़ा से संबंधित गुर सीख रहे हैं। जिससे वह आने वाले समय में जल से संबंधित एक कुशल गाइड और अन्य गतिविधि में बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह, कृष्णा नेगी, रविंद्र चौहान, विजय गुरुंग, अजय राणा, अमित रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें