हाईवे विस्तारीकरण के चलते बृहस्पतिवार को पालिका बिजली घर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पेयजल संकट न हो। इसके लिए लोगों से पानी स्टोर करने की अपील की गई है।
नेशनल हाईवे 58 के चौड़ीकरण के तहत बृहस्पतिवार को कालेकीढाल और पीजी कालेज के सामने पेड़ों की लॉपिंग और लाइन शिफ्ट की जानी है।
ऐसे में नगर पालिका परिसर में स्थित बिजली घर से आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका असर मेनबाजार, त्रिवेणीघाट रोड, मायाकुंड, तिलक रोड, मनीराम मार्ग, बनखंडी, हीरालाल मार्ग, शांतिनगर, गोविंद नगर, हरिद्वार मार्ग, गंगानगर, सोमेश्वरनगर में पड़ेगा। एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि शहर के आंशिक इलाके में करीब छह घंटे बिजली गुल रहेगी।