फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने जानीं कत्थक की बारीकियां

Thu, 24 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्पिक मैके की पहल पर बुधवार को कक नृत्यांगना रानी खनम ने नृत्य प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को कथ्‍क  की विभिन्न मुद्राओं की जीवंत विधाओं से रूबरू कराया।

भानियावाला स्थित दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्पिक मैके की ओर आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय नृत्य के तहत लखनऊ घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना रानी खानम ने कत्थक की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


कप्तान प्राश सिंघल और शगुन कृषाली ने रानी खानम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कत्थक की विशेषताएं बताईं। रानी खानम ने नृत्य के दौरान कथक शुरुआत से लेकर मौजूदा स्वरूप के बारे में जानकारियां दीं। बताया कि देश में ही नहीं वरन विश्व में कथ्‍क सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कथ्‍क की विभिन्न मुद्राएं दिखाईं। सर्वाधिक प्रशंसा जीव जंतुओं की मुद्राओं का प्रदर्शन कर नृत्यांगना ने बटोरी। सहयोगी नृत्यांगना शिखा ने भी कत्थक प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कलाकारों को स्मृति चिन्ह दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें