फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं को पोस्टरों से बाहर निकालने का समय: डॉ. जोशी

Tue, 25 Oct 2016 01:27 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
डॉ. जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो अक्तूबर को विकासनगर से शुरू हुई गांव बचाओ यात्रा सोमवार को अपने अंतिम पड़ाव तीर्थनगरी पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-दमाऊ के साथ यात्रा का स्वागत किया। मंगलवार को यात्रा का समापन गांधी पार्क देहरादून में होगा। यात्रा में शामिल लोगों ने करीब 615 गांवों का भ्रमण कर वहां की स्थिति को नजदीक से देखा। पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सब शून्य है। इसके लिए राज्य की सरकार सीधे तौर पर दोषी है। राज्य गठन के 16 साल बाद गांव गर्त में तो नेता शिखर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार से गांव बचाओ यात्रा नटराज चौक पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने परंपरागत वाद्य यंत्रों और फूल-मालाओं से यात्रा का जोरदार स्वागत किया। नटराज चौक से यात्रा पैदल व्यापार सभा भवन पहुंची। व्यापार सभा भवन में बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि गांवों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। चाहे चकराता हो, या फिर धारचूला। शराब की दुकानों का विकास जरूर हुआ है। शराब की दुकान हर जगह खुल गई है। यात्रा के दौरान गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि नेता उन्हें सिर्फ पोस्टरों में दिखाई देते हैं। अब नेताओं को पोस्टरों से बाहर निकालने का समय आ गया है। कहा विकास के नाम पर झूठी घोषणाएं अब बंद हो जानी चाहिए। 

पीपी डंगवाल ने कहा कि विकास के नाम पर नेताओं ने सिर्फ छलावा किया है। कुसुम जोशी ने गांवों में शराब के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। मौके पर अनिल कुकरेती, अनिल चंदोला, डॉ. अरविंद दरमोड़ा, डॉ. हिमानी पुरोहित, रघुबीर कंडवाल, द्वारिका सेमवाल, रागिनी, प्रमोद जोशी, शुभम भट्ट, दिनेश कोठारी, धीरज मखीजा व दीपक चंद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


आज देहरादून पहुंचेगी गांव बचाओ यात्रा
हम परिवार की गांव बचाओ यात्रा आज प्रात: 11 बजे देहरादून पहुंचेगी। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा रेंजर्स ग्राउंड से दून हॉस्पिटल चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक होते हुए दोपहर दो बजे गांधी पार्क पहुंचेगी। गांधी पार्क में गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें