फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के जोर पर सीमेंट व्यापारी को लूटा

Mon, 24 Oct 2016 01:42 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
व्यापारी को लूटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हथियार बंद तीन बदमाशों ने शनिवार रात तहसील चौक स्थित एक सीमेंट सरिया के गोदाम में धावा बोला। बदमाशों ने गोदाम में घुसते ही व्यापारी को तमंचे की नोक पर ले लिया और जान से मारने की धमकी देकर गल्ले में रखे रुपये निकाल लिया। लूटपाट के बाद सभी बदमाश कार से फरार हो गए। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

हरीश गुप्ता पुत्र रामभज गुप्ता निवासी बाबा सदानंद मार्ग सीमेंट, सरिए के थोक कारोबारी हैं। उनकी तहसील चौक में देव स्टील के नाम से गोदाम और दुकान है। शनिवार रात गढ़वाल सप्लाई के लिए ट्रक में सीमेंट और सरिया लदवाने के बाद घर आने की तैयारी में थे। इसी बीच तीन हथियारबंद बदमाश आ धमके। एक बदमाश ने उनकी कनपटी से तमंचा सटा दिया। हरीश गुप्ता ने विरोध जताया तो दूसरे बदमाश ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। हमले से हरीश बेसुध हो गए। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखी नकदी लूटी और नगदी भरा थैला भी लूट कर भाग गए। हरीश गुप्ता के अनुसार बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। सभी बदमाश कार से आए थे। बोलचाल में स्थानीय प्रतीत हो रहे थे।
विज्ञापन


छिपाए रखी घटना
पीड़ित व्यापारी के भतीजे नितिन गुप्ता ने बताया कि चाचा वारदात से दहशत में आ गए थे। उन्होंने घरवालों को कुछ भी नहीं बताया। रविवार शाम साथी व्यापारियों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना का खुलासा किया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि गल्ले में करीब 60 हजार रुपये थे, जो बदमाश लूटकर ले गए। बैग में आवश्यक कागजात थे। चर्चा है कि बदमाश लाखों की रकम लूटकर ले गए हैं।

व्यापारियों में आक्रोश
घटना शहर में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित व्यापारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस लापरवाह है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मौके पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा, श्रवण कुमार जैन, पंकज गुप्ता, दिनेश कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा ने दिया तीन दिन का अल्टीमेट
व्यापारी से हुई लूट के मामले में भाजपा ने खुलासे को पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस की शिथिलिता के चलते शहर में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं से व्यापारी दहशत में है। उन्होंने चेताया कि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें