फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर

Thu, 28 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ में आतंकी घटना की आशंका के चलते तीर्थनगरी में पुलिस और एसएसबी के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी संदिग्धों पर कड़ी निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और सीमा सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डा परिसर में संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की जांच की। लोगों से अपील की गई कि वह पुलिस की आंख नाक बनकर किसी व्यक्ति या सामान के संदिग्ध नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

उनकी सतर्कता से घटना को टाला जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। अर्द्धकुंभ नोडल मेला अधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से नियमित चेकिंग कर रहे हैं। शहर के नाकों पर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। होटलों और धर्मशालाओं में भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रुड़की क्षेत्र से चार संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें