फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शराब तस्कर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग वाहनों में 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को सीज कर तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर में नटराज चौक से रानीपोखरी रोड स्थित फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान रानीपोखरी की ओर से आने वाले दो वाहनों को रोककर चेक किया गया। जिसमें कोतवाली पुलिस को 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुमित व अमित निवासी 228/1 साउथ भोपा रोड, संजय मार्ग न्यू मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और राकेश कुमार निवासी छरबा थाना सहसपुर देहरादून के रूप में की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुमित और अमित के पास आठ पेटी अंग्रेजी शराब समेत 32 हजार रुपये की नकदी मिली है। जबकि राकेश के पास सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें