ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक में 45 आयु वर्ग से ऊपर वाले लोगों को शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है।
यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। कहा यमकेश्वर ब्लॉक में बुजुर्गों की संख्या पांच हजार हैं। जिसमें सभी बुजुर्गों को पहली डोज लग गई है। ब्लॉक में अब तक करीब 13 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 40 से अधिक दुर्गम गांवों में भी जाकर वैक्सीनेशन किया था। कहा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन नहीं पहुंची है।
इंसेट
दो माह बाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक में दो महीने बाद यह पहली बार हुआ है जब यमकेश्वर ब्लॉक में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही हो। यमकेश्वर ब्लॉक के नोड़ल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को 200 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। दो महीने में ये पहली बार हुआ जब यहां एक व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इससे 15 तक केसा मिल रहे थे। कहा कि संक्रमण की दर अब घटनी शुरू हो गई है।