फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी, डीजल और कल पुर्जों की चोरी पर अंकुश नहीं

विज्ञापन
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी महेश जोशी से वार्ता करते ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रतिनिधि। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र में वाहनों से बैटरी, कलपुर्जे और डीजल चोरी को लेकर हिल ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ऋषिकेश गढ़वाल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर कोतवाल महेश जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कोतवाली पुलिस से गिरोह को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष कृष्णा बडोनी और सचिव कुलदीप बहुगुणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी को शिकायत पत्र दिया। कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में आए दिन उनके वाहनों से डीजल, वायरिंग, बैटरी के साथ अन्य मोटर पार्ट्स की चोरियां हो रही हैं। इसी के साथ चोर वाहनों को बी चुरा रहे हैं। अभी तक ऋषिकेश क्षेत्र से विकास चौहान, मनोज अग्रवाल, वीरेंद्र राणा, प्रदीप कुमार, हरि सिंह रावत के वाहन चोरी कर उनसे डीजल के साथ वाहनों के कल पुर्जे भी चोरी किए गए हैं। इतना ही नहीं वाहनों के कल पुर्जे चोरी कर चोर वाहनों को नदियों में फेंक रहे हैं। कोतवाल ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विकास चौहान, मनोज अग्रवाल, वीरेंद्र राणा, प्रदीप कुमार, हरि सिंह रावत, सुभाष बिष्ट, सुभाष उनियाल, शक्ति सेमवाल, रितेश सिंह, सुशील मलिक, अंकित अरोड़ा, कृष्णा बरौनी, हरि रावत, विवेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें