फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर क्षेत्र में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आंतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसरकारी अस्पताल में रोजाना आ रहे 40 से 45 मामलेI
विज्ञापन


नगर निगम, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक, नगर पंचायत तपोवन और नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में रोजाना आवारा कुत्तों का आंतक बना हुआ है। शहर और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्ते राहगीरों को काटकर लहुलुहान कर रहे हैं। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में रोजाना 40 से 45 मामले कुत्तों से काटने के आ रहे हैं।

नगर निगम अंतर्गत इंदिरानगर मीट मार्केट में सबसे अधिक आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। राहगीर यहां से गुजरते है तो कुत्ते उन्हें काटने के लिए दौड़ाते हैं। आईडीपीएल क्षेत्र का भी यही हाल है। इसके अलावा सुमन विहार बापूग्राम, बीसबीघा, मीरानगर क्षेत्र की आंतरिक गलियों में बीते एक महीने में आवारा कुत्तों ने 40 से अधिक लोगों को लहुलूहान कर दिया है। चौदहबीघा, शीशमझाड़ी, ढालवाला, चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड, गुमानीवाला, आईएसबीटी, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन आदि क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों से लोगों में दहशत है। यहां क्षेत्र में घूमने वाले कई कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ने लगते हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iकुछ दिन पहले शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया गया था। 17 मार्च से शहर में दोबारा से आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह काम देहरादून की एक संस्था की मदद से की जाएगी।
I

I-शैलेंद्र नेगी, नगर आयुक्त, ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें