- बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि हो चुकी है घोषित
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जा चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि घोषित होनी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।
बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड की सूत्रों की माने तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकता है। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।
अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण और अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर पंजीकरण शुरू हो सकेगा।
I
I
Iअभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। - वाईएस गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषदI