फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी के खाते से उड़ाए 32 हजार

Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग कर्मी के खाते में सेंध लगाकर शातिर टप्पेबाजों ने हजारों की नकदी उड़ा दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टप्पेबाजी के शिकार फूल बहादुर क्षेत्री निवासी इंदिरानगर ने बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग में कर्मी हैं। बीते शुक्रवार की रात उनके मोबाइल पर तीन एसएमएस आए तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

एसएमएस में उनके खाते से 32,800 रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। एक घंटे के अंदर क्रमश: 10, 10 हजार और 12,800 रुपये खाते से निकाले गए। सीडब्लूडी कर्मी ने बताया कि बैंक खाते में वेतन आया था। बीती 15 मार्च को लक्ष्मणझूला रोड स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम में रुपये निकालने गया था। एटीएम से पैसे नहीं निकले तो वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि उन्हीं युवकों ने धोखे से एटीएम कोड ले लिया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत लेकर कोतवाली गए, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के लौटा दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बैंक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें