फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दून एयरपोर्ट के फेज-टू टर्मिनल को डीजीसीए से हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
I460 करोड़ की लागत से भव्य टर्मिनल बनकर तैयार, यात्री सुविधाएं बढ़ जाएंगीI
विज्ञापन




देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज-टू का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब फेज-टू टर्मिनल को डीजीसीए से अनुमति मिलने का इंतजार है। नए टर्मिनल को करीब 460 करोड़ की लागत से बनाया गया है। जिसका करीब दो साल पहले निर्माण शुरू किया गया था।



फेज वन में 28729 हजार वर्ग मीटर उपलब्ध है। जबकि फेज-टू को जोड़े जाने के बाद जगह 42776 हजार वर्ग मीटर हो गई है। जिससे पुराने टर्मिनल की तुलना में नए टर्मिनल में दस गुना स्थान अधिक हो गया है। वहीं नए टर्मिनल की क्षमता पुराने टर्मिनल के मुकाबले पांच लाख पैसेंजर से बढ़कर 36.50 लाख यात्री प्रतिवर्ष हो गई है। पीक ऑवर में क्षमता 1200 यात्री से बढ़कर 1800 यात्री तक पहुंच गई है।
विज्ञापन






Iनए टर्मिनल में हैं चार एयरोब्रिजI

नए टर्मिनल में चार एयरोब्रिज बनाए गए हैं। इससे हवाई यात्री धूप-बारिश से बचते हुए टर्मिनल से सीधे फ्लाइट में आवाजाही कर सकेंगे। एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग 11 से बढ़ाकर 20 की जा रही है। जिससे एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों के साथ ही खराब मौसम या आपातकाल में दिल्ली सहित आसपास के एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले विमानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




I
I

Iअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज-टू का निर्माण पूरा कर लिया है। जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। इससे एयरपोर्ट की क्षमता करीब दस गुना बढ़ जाएगी। जिससे हवाई यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें