I
I
I
Iरेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, महिला रोग की ओपीडी रही बंदI
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को गिनती के मरीज पहुंचे। पहली बार देखने को मिला की चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते देखे गए। हालांकि, रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर ताले लटके रहे।
अयोध्या में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में दोपहर 2:30 बजे तक अवकाश था। शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। सरकारी अस्पताल की ओपीडी भी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुली रही। लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही। ओपीड़ी के पंजीकरण काउंटर पर मात्र 80 से 85 पर्ची बनी, जो कि सामान्य दिनों में करीब 300 तक रहती है। रेडियोलॉजिस्ट विभाग में अल्ट्रासाउंड करने आई कुछ महिलाओं को परेशानी जरूर झेलनी पड़ी। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि सरकारी अस्पताल बंद रखने का कोई आदेश नहीं था। कुछ चिकित्सक राम उत्सव में शामिल हुए होंगे, जिसके चलते उनके ओपीडी कक्षों में ताला लटका रहा।