फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने महिला को किया लहूलुहान

Mon, 02 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
bear - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांड़ी के खंडगांव अमगांव में भालू ने हमला बोलकर एक महिला के गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले महिला का सिर और चेहरा लहूलुहान हो गया है।  महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



अमगांव निवासी रीना देवी (26) पत्नी गब्बर सिंह रविवार शाम करीब 5:30 बजे घर से कुछ ही दूरी पर लकड़ी काट रही थीं। इस दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। रीना ने बचाव में गुहार लगाने के साथ भालू से मुकाबला किया।

भालू के नाखूनों से रीना के सिर पर व चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने रीना को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लालढांग रेंज वन विभाग को सूचना दी है। लालढांग रेंज अधिकारी रमेश चंद्र कुकरेती ने बताया कि महिला पर भालू के हमले की सूचना मिली है। पीड़ित महिला को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें