फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऊपरी तपोवन में सड़क का होगा डामरीकरण

Thu, 11 Dec 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
ऊपरी तपोवन में इस सड़क पर बिछेगी डामर- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर ऊपरी तपोवन में लोनिवि नरेंद्रनगर सड़क का डामरीकरण करेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोनिवि ने सड़क की नाप-जोख कर डीपीआर तैयार की है।
विज्ञापन


ऊपरी तपोवन निवासी राज त्रेहन ने नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विकासखंड के ऊपरी तपोवन क्षेत्र में सड़क के डामरीकरण की मांग की थी। उनका कहना था कि इस क्षेत्र में कई होटल हैं। रिहायशी क्षेत्र से भी लोग आवागमन करते हैं। इस क्षेत्र में 900 मीटर क्षेत्र में सड़क की स्थिति ठीक न होने पर लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। दोपहिया वाहन सवार अपने वाहन से नियंत्रण खो देते हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर लोनिवि नरेंद्र नगर की टीम ने पांच दिसंबर को मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की। लोनिवि की ओर से शिकायतकर्ता को एक माह के अंदर सड़क का डामरीकरण करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कोट-
हाईकोर्ट के आदेश पर ऊपर तपोवन में टीम सड़क की नाप-जोख करने मौके पर गई थी। सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें