फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नार्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएसबी ने जीते 34 पदक

Thu, 11 Dec 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने 34 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय टीम ओवर ऑल चैपिंयनशिप में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

नार्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक श्री बालाजी पॉलिटेक्निक एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने 21 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य जीत कर ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-10 बालिका कंपाउंड वर्ग में दिव्यांशी रावत ने स्वर्ण व कांस्य, जाह्नवी सकलानी ने दो स्वर्ण तथा स्वाधीनता थापा ने स्वर्ण व रजत जीता। बालक वर्ग अंडर-10 रिकर्व में अद्विक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालिका रिकर्व वर्ग में आराध्या बिष्ट ने स्वर्ण व कांस्य, ऋषिका ने दो स्वर्ण और पल्लवी ने एक स्वर्ण व एक रजत जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग के कंपाउंड वर्ग में अहाना ने स्वर्ण, आराध्या मौर्य ने दो स्वर्ण, जाह्नवी ने रजत व स्वर्ण, अनन्या पांडे ने रजत तथा श्रुतकीर्ति मैठाणी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-13 बालक वर्ग में वेद हटवाल, आरुष और रियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

इस अवसर पर विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें