बिना फिटनेस के देहरादून से ऋषिकेश फर्राटा भर रही पीएसी 40वीं वाहिनी के कमांडेंट के नाम पर पर एआरटीओ हरिद्वार के कार्यालय में रजिस्टर्ड बस को हरिद्वार वापस भेज दिया गया है। इसके पीछे अमर उजाला में ‘अपनों पर नहीं ध्यान, दूसरों को देते हैं कानून का ज्ञान’ शीर्षक से प्रकाशित खबर है। सोमवार को दूसरी बस से पीएसी के जवानों को देहरादून से ऋषिकेश भेजा गया।
46 सीटर बस बिना फिटनेस के तीन साल से सड़कों पर दौड़ रही थी। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से बस पीएसी के जवानों को लेकर देहरादून से ऋषिकेश आती थी, फिर शाम को ऋषिकेश से देहरादून पहुंचाती थी। अमर उजाला समाचार पत्र के 13 जून के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को दूसरी बस से पीएसी के जवान ऋषिकेेश पहुंचे। अनफिट बस के सड़क पर दौड़ने से पीएसी जवानों के साथ हर समय अनहोनी की आशंका बनीं रहती थी। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि यह बस दोबारा बिना फिटनेस के ऋषिकेश क्षेत्र में दौड़ती हुई मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।