फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: वडाली बंधुओं ने दी शानदार प्रस्तुति...रंगारंग कार्यक्रम के साथ द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल संपन्न

Mon, 30 Oct 2023 10:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और चौरासी कुटिया क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग, अध्यात्म, संगीत के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल आयोजित किया गया था। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। 
विज्ञापन
द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल में कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्गाश्रम क्षेत्र मेें आयोजित हो रहे तीन दिवसीय द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल का वडाली बंधुओं के रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। अंतिम दिन भावातीत योग ध्यान, म्यूजिक वर्कशॉप, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, गंगा आरती आयोजित की गई। समापन अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन


बीते 27 अक्तूबर से द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल आगाजा हुआ था। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। महोत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिकरत की थी।

लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और चौरासी कुटिया क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग, अध्यात्म, संगीत का प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar:  दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन


हालांकि आधी अधूरी तैयारियों व प्रचार प्रसार की कमी के चलते फेस्टिवल परवान नहीं चढ़ पाया। तीनों दिन फेस्टिवल में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुट पाई। रविवार को अंतिम सांस्कृतिक संध्या वडाली बंधुओं के नाम रही। वडाली बंधुओं की सांस्कृतिक संध्या में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रही। समापन अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, डीएम आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें