फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लायंस क्लब में मेले में लोगों ने जीते इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब यमुना वैली विकास की ओर से डाकपत्थर रोड स्थित मैदान में डीपीएस लायंस मेला आयोजित किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मेले का उद्घाटन किया। क्लब के अध्यक्ष यमन चौधरी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

मेले में जूनियर और सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में रिद्धिमा पैन्यूली और सीनियर वर्ग में कोमल भट्ट पहले स्थान पर रही। उसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काशवी महावर पहले और मन्नत पिपलानी दूसरे स्थान रहे।

मेले में गगन सेठी, नितिन पिपलानी, अजीत कोचर, एनपी राणा, एनडी शर्मा, सचिव अभिनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लॉकी ड्रॉ के विजेताओं को इनाम दिए गए। पहला इनाम बाइक गगन रोहिला को दिया गया। वहीं गोपाल लोंगानी को इलेक्ट्रिक कार, सबल सेहरावत को बोट इयर बड्स, बबलू को इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स और अमित सेमवाल को चांदी का सिक्का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें