चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी ।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हाल ही में देश के नाम चित्रकारी में एक वर्ल्ड रिकार्ड आया है, जिसमें देवभूमि के पांच कलाकार राजेश चन्द्र, मानसी पोखरेल, अमरजीत सिंह राणा, सानिया बिष्ट और सागर राजभर ने हिस्सा लेकर इस विश्व कीर्तिमान को पाने में अपना सहयोग दिया।
टरनेशनल आर्ट एंड इमेजिनेशन फोरम व छपाई डॉटकॉम के जरिए यह इवेंट संभव हो पाया। जिसमें विश्वभर से तीन हजार कलाकारों ने कोरोना के समय रचानात्मकता का संदेश दिया। इस इवेंट को लंदन से वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन क्रिएटिव इवेंट का खिताब मिला है।
राजेश ने बताया कि उन्होंने इस इवेंट के लिए पहले इन चार कलाकारों को एक महीने की ट्रेनिंग दी, फिर सभी ने मिलकर अपनी भारतीय थीम जैसे हमारे कोरोना योद्धा, लोक कला, नवरात्रे, दशहरा व डूडल आदि को चित्रत कर अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया। 25 कैटेगरी में लगभग 50 देशों के कलाकारों ने एक साथ अपने काम को सब्मिट किया है। जिसमें से श्रेष्ठ कलाकारी को एक वर्चुअल आर्ट गैलरी में डिस्प्ले किया गया। जिसकी प्रदर्शनी 30 नवंबर तक रही।
देवभूमि के इन पांच कलाकारो की पेंटिंग्स को इस वर्चुअल आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया, राजेश का चित्र ऽदेश ही परिवार है ऽ इस गैलेरी में वर्चुअल माध्यम से डिसप्ले हुआ।