फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट पर स्काउट गाइडों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट पर सफाई करतीं स्काउड गाइड्स। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय के भारत स्काउट गाइड की सहायक रेंजर, लीडर प्रियांशी राजपूत व संकल्प महिला बाल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में एसडीएम वरुण चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घाट पर स्काउट गाइडों ने गंगा किनारे जमा पुरानी फूलमाला, पॉलीथीन, प्लास्टिक रैपर व बोतल आदि कूड़ा एकत्रित कर कूड़ेदान में डाला, व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
एसडीएम ने सभी रेंजर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रेंजर्स की ओर से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे लोगों में जागरुकता होती है। रेंजर्स लीडर रितु कश्यप ने रेंजर रोवर्स को शिष्टाचार से कैम्पेन चलाने के लिये प्रोत्साहित किया। लीडर डॉ. सतेन्द्र कुमार ने सभी रोवर्स रेंजर्स का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी ओर से किये गए काम की प्रशंसा की। इस अवसर पर संकल्प महिला बाल विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने रेंजर्स की ओर से त्रिवेणी घाट पर किये गए काम की सराहना की। इस अवसर पर समिति के प्रान्तीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, सुभाष माथुर, संजय राजपूत, पूर्वा शुक्ला, अमीषा सिंह, हर्षिता कुकरेती, निकिता भण्डारी, अंकिता भिष्ट, पूजा चंदेल, शीतल रावत, सानिया नेगी, विनीता रावत, प्रियंका ग्वारी, समीक्षा रावत, अभिषेक उनियाल, अतीश भास्कर सिंह, अभिषेक प्रजापति, कामलजोत, अभिषेक कुमार, रोहित सिंह, करण सेंगर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें