फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में रॉफ्टिंग का रोमांच शुरु, पहले दिन 1500 लोगों ने की रॉफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में रॉफ्टिंग के रोमांच शुरू हो गया है। पहले दिन 1500 लोगों ने रॉफ्टिंग की। 160 रंग बिरंगी राफ्ट गंगा नदी में उतारी गई। दिनभर खारास्रोत और रामझूला में गंगा तट राफ्टिंग के शौकीन की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करीब दो महीने 10 दिन बाद शनिवार को रामझूला में गंगानदी के तट पर रंगा बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आई। हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, राजस्थान के पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। वहीं अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कई पर्यटक ऑफिस के बाहर खड़े रहे। अन्य दिनों में गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा रहता था। राफ्टिंग शुरु होने के बाद दिनभर गंगा घाटों पर रौनक रही। बरसात होने पर 30 जून को गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। एक सितंबर से गंगा में राफ्टिंग शुरु होने थी, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण संचालन नहीं हो पाया था। बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग की तकनीकी टीम के सदस्यों ने गंगा में राफ्टिंग शुरू होने के लिए गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया था। उसके बाद 10 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होनेे की उम्मीदें जताई जा रही थी।
गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बतायात कि गंगा में राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। पहले दिन ने ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश के बीच राफ्टिंग कराई गई। करीब 160 राफ्टों से 1500 पर्यटकों ने राफ्टिंग का रोमांच उठाया। आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी कम होने पर लंबी दूरी की राफ्टिंग भी शुरू कराई जाएगी। राफ्टिंग के पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें