फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों बाहरी टूर ऑपरेटर्स की बसें खदेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश लक्ष्मणझूला की ओर से एआरटीओ को ज्ञापन दिया गया। इसमें प्राइवेट लक्जरी बसों को रोकने और फर्जी टूर ऑपरेटर्स व ट्रेवल्स एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद टैक्सी चालकों ने योगनगरी रेलवे स्टेशन के सामने एक ट्रेवल एजेंसी पर जाकर बवाल काटा। फिर चार बसों को खाली वापस भेज दिया।
विज्ञापन

समिति के सचिव विजेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला क्षेत्र से कई साल से कुछ फर्जी टूर आपरेटर्स ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर डग्गामारी कर रहे हैं। यूपी और हरियाणा की बसें दिल्ली और अन्य स्थानों से सवारियों को यहां लाते हैं और रात को यहां से सवारियां ले जाते हैं। इससे स्थानीय टैक्सी चालक और बस ऑपरेटर्स का हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से जो बसें सवारियों को लेकर आती हैं, उनको रोकने की परिवहन विभाग से लिखित और मौखिक मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लगातार फर्जी टूर ऑपरेटर्स यहां से सवारियां ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार डग्गामारी होने से सरकार का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। एआरटीओ को ज्ञापन देने के बाद टैक्सी चालकों ने बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन के सामने एक ट्रेवल एजेंसी पर जाकर बवाल काटा। इसके बाद विरोध करने के लिए गौरादेवी चौक के पास एक ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय में गए, लेकिन वहां एजेंसी का स्वामी न होने पर वे वापस आ गए। इसके बाद सभी टैक्सी चालक आईएसबीटी आए। यहां पर फरीदाबाद और रामपुर के नंबर पर पंजीकृत चार बसें मिलीं। टैक्सी चालकों ने सभी बस चालकों को बुलाकर उनकी बसें लाइन लगवाकर उन्हें खाली वापस जाने को कहा। चार बसों के साथ नेपालीफार्म तक टैैक्सी चालक गए। टैक्सी चालकों ने कहा कि बसों को सत्यनारायण पार खदेड़ दिया।
इस अवसर पर अवतार सिंह भगत, वीरेंद्र मिश्रा, रमेश रावत, नरेंद्र वर्मा, छोटेलाल, सपन कुमार, हरीश रमोला, निर्भय कुमार गुप्ता, सुुरेंद्र नेगी, मितोष भंडारी, उमेश कुमार और महिपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें