राजाजी टाईगर रिजर्व के गोहरी रेंज के जंगल में लगी आग।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के गोदान गांव के समीप बीते बृहस्पतिवार देरशाम से जंगल में आग लगी हुई है। जंगल में आग लगने से कई वन संपदा नष्ट हो गई है। वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं, लेकिन तेज हवा के कारण जंगल में आग तेजी से फैल रही है। गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि गोदानगांव में राजस्व भूमि की जमीन हैं। ग्रामीणों ने अपने खेतों में आग लगाई थी, इस दौरान आग की चिंगारी ने जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया। भूतनाथ मंदिर से वहां तक तीन घंटे का पैदल रास्ता है। जिससे वहां तक पहुंचने में परेशानी हुई। बीते बृहस्पतिवार से वनकर्मी जंगल की आग को बुझानें में जुटे हुए हैं। अब तक आग से करीब एक हेक्टयर वन संपदा नष्ट हो गई है। वन कर्मी अभी भी आग पर काबू करने में जुटे हुए हैं।