फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी

विज्ञापन
भानियावाला में पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट जाने से सड़क पर गन्ना बिखर गया। जिससे मुख्य मार्ग पर काफी देर तक यातायात रुक-रुककर चला। ओवरलोड गन्ना भरकर लाने पर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों से शुगर मिल में आपूर्ति में लगे वाहन ओवरलोड भरकर गन्ना ला रहे है। जिससे हादसे की संभावना है। मंगलवार को एक शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली भानियावाला आर्यनगर तिराहे के पास असंतुलित होकर पलट गई। जिससे आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतें आती है। कुछ दिन पहले निर्माणाधीन टोल बैरियर पर ओवर गन्ना लदे ट्रक से गिरे गन्ने में एक युवक दब गया था। जिसे बामुश्किल बचाया गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि मिल प्रशासन को ओवरलोड लाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जान चाहिए। निर्धारित मात्रा में ही गन्ना भरकर लाने की व्यवस्था हो। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि मिल प्रशासन से इस संबंध में वार्ताकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें