फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबोध ने आईईएस में हासिल की 18वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ढालवाला निवासी 24 वर्षीय सुबोध थपलियाल ने देशभर में तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

ढालवाला स्थित गंगोत्री विहार निवासी सुबोध थपलियाल ने बताया कि उनके पिता जवाहर लाल थपलियाल सेना से रिटायर्ड और माता ऊषा थपलियाल गृहणी हैं। सुबोध ने बताया कि उन्होंने पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला से 10वीं और 12वीं पास की है। उसके बाद 2017 में जीबी पंत प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद वह कांट्रैक्ट बेस पर रेल विकास निगम में साइट इंजीनियरिंग का कार्य कर रहे थे। साथ ही आईईएस की तैयारी में भी लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद उन्हें अब आईईएस में 18वीं रैंक हासिल हुई है। सुबोध के पिता जवाहर लाल थपलियाल ने बताया कि वे मूल रूप से टिहरी तिराईं पलास गांव के हैं। विस्थापित क्षेत्र घोषित होने के बाद से वह ढालवाला में निवास कर रहे हैं। वहीं सुबोध ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें