फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएचयू के हिमोत्सव 2022 में दूसरे दिन भी मचा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के दसवें स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव के दूसरे दिन की शाम भी लोक संस्कृति के रंग में नजर आई। समारोह के दूसरे दिन एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के लोग झूम उठे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआरएचयू में आयोजित हिमोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी और दक्षिण भारतीय संस्कृति के रंग दिखाई दिए। दूसरे दिन समारोह का शुभारंभ इस्कान ऋषिकेश की ओर से राधा कृष्ण संकीर्तन के साथ हुआ। बीपीटी की अंबिका ने गढ़वाली जागर की प्रस्तुति दी। साक्षी ग्रुप ने गढ़वाली डांस के जरिए गढ़ संस्कृति की महक घोली। साधना ग्रुप ने अपने नृत्य से दर्शकों की तालियां बटोरी। नर्सिंग और बीपीटी के छात्रों ने कव्वाली की दमदार प्रस्तुतियां दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. विजय धस्माना और प्रति कुलपति डॉ. विजेन्द्र चौहान ने संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिवम ढौंडियाल, मानषी गुरुरानी, संजय छाबडा, सुरभि बिज्लवाण, लुबिंनी जोशी, मरियम रिजवी, अंशिका रावत, खुशी रावत, अल्का आदि मौजूद थे।
दूसरे दिन 90 छात्र छात्राओं को मिले एकेडमी अवार्ड
हिमोत्सव के दूसरे दिन करीब 90 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान किया गया। कुलपति डॉ.विजय धस्माना, प्रति कुलपति डॉ. विजेन्द्र चौहान और कुलसचिव डॉ.सुशीला शर्मा ने छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान बेस्ट थिसिस अवार्ड डॉ. अनमोल, डॉ. सौम्या बिंद्रा, डॉ. आरूषि गुप्ता को दिया गया। इसके अलावा विभिन्न वर्गो में अनांनदिता वालिया, वृंदा, शिवांगी, ओजस्वी मित्तल, प्रतिष्ठा शर्मा, नीमिष जिंदल, स्वपनिल तिवारी, प्रियंका चौधरी, आर्कषित भट्ट को विशेष मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें