36 बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन हिंदी का हुआ। हिंदी का सरल पेपर आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुई।
डोईवाला ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार ने बताया कि ब्लॉक अंतर्गत 28 केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संचालित हुई। जिसमें हाईस्कूल में 3667 छात्रों का पंजीकरण था। जिसमें 3578 छात्र परीक्षा में शामिल हुई। 89 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 2854 छात्रों का पंजीकरण था। जिसमें 2805 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 49 छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का हिंदी पेपर हुआ।