ऋषिकेश। बैंकों के निजीकरण को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैंक कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को बैंकों में लेनदेन शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान विभिन्न बैंकों में करीब ढाई करोड़ का लेनदेन हुआ।
शनिवार को एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक आदि बैंक पहले की तरह यथावत खुले। लोगों ने बैंकों में जाकर पैसों का लेनदेन किया।
यूनियंस सचिव और बैंक और बड़ौदा के कर्मचारी मयंक शर्मा ने बताया कि दो दिन हड़ताल के बाद तीर्थनगरी के सभी बैंक खुले हैं। बैंक खुलने से बैंकों में ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। बैंकों में लेनदेन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद