ऋषिकेश। ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रेलवे रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की गई। इसमें जनवरी में होने वाली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि तीर्थनगरी में एसोसिएशन पांच साल से प्रतियोगिता का आयोजन कराती आई है। इस साल भी एसोसिएशन की ओर पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम हॉल में होगी। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन सात जनवरी को सुबह नौ बजे से पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी, जबकि दूसरे दिन दोपहर एक बजे से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता, प्रतियोगिता संरक्षक स्व. जयदत्त शर्मा की स्मृति में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम मिस्टर उत्तराखंड को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम मिस्टर ऋषिकेश को 15 हजार, प्रथम मैन फिजिक्स को 15 हजार, प्रथम वूमेन फिजिक्स 11 हजार की नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण सजवाण, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली, राज वर्मा, राकेश कुमार, नीरज शर्मा, अमित कश्यप, प्रतीक कालिया, रंजन अणथ्वाल और विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।