फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार टूटा, राहगीरों में अफरातफरी, आवाजाही बंद

Mon, 04 Apr 2022 04:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लक्ष्मण झूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुल का सपोर्टिंग तार टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगगनरी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार अचानक टूटने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर लोनिवि की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची। लोनिवि के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से पुलिस को दोनों ओर से आवाजाही के लिए बंद कर दिया। वहीं लोनिवि टीम पुल की सपोर्टिंग तार की मरम्मत में जुट गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तार टूटा नहीं, बल्कि उसे बदला जा रहा है।

विज्ञापन


लक्ष्मण झूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह नए पुल की निर्माण साइट के पास छह बजे अचानक लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार (विंड केबल) टूट गया। तार टूटते ही पुल से आवागमन कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों को लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिकारियों को पुल का सपोर्टिंग तार टूटने की सूचना दी।

सूचना के बाद दोपहर एक बजे लोनिवि के अधिकारी श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर पर्यटकों की आवाजाही रोकने के लिए थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मण झूला को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने टूटी हुई सपोर्टिंग केबल को बदलना शुरू किया। तार बदलने जाने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें