फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी, बड़ा हादसा होने से टला

विज्ञापन
पुलिस की सतर्कता के बाद हटी आतिशबाजी की दुकान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
धनतेरस की रात को मुखर्जी मार्ग पर ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठने से बड़ा हादसा टल गया। खुशकिस्मती रही कि ट्रांसफार्मर के नीचे सजाई पटाखों की दुकान ने आग नहीं पकड़ी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए छोटी दीपावली के दिन ट्रांसफार्मर के आसपास सजी आतिशबाजी की दुकानों को हटवा दिया। मुखर्जी मार्ग पर बाजार के बीचोंबीच एक ट्रांसफार्मर है। इसके आसपास दीपावली पर्व के लिए दुकानों लगाई गई हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे इस ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने की वजह से अचानक स्पार्किंग (चिंगारी) उठनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालत ये रही कि चिंगारी छिटककर सड़क तक आ गिरी। तभी मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास सजी आतिशबाजी की दुकानों को ढका और मौके पर ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव कुमार से सूचना दी। मौके पर ऊर्जा निगम के लाइनमैन पहुंचे और स्थिति काबू में किया। इस घटना के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस की ओर से सख्ती बरती गई। ट्रांसफार्मर के आसपास लगाई गई आतिशबाजी की दुकानों को पुलिस ने हटवाया। इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
कोट्स
स्पार्क की घटना के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंच गए थे। समय रहते निगम के कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें