श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत से वार्ता करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल?
- फोटो : RISHIKESH
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर अग्रवाल ने कुलपति डॉ. यूएस रावत को ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस स्थापित करने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस को भव्य रुप दिया जाए। विश्वविद्यालय कैंपस के लिए दो करोड़ रुपये रूसा के अंतर्गत स्वीकृत हो चुके हैं। इससे कैंपस की चारदीवारी व नए विज्ञान ब्लॉक के भवनों का निर्माण कार्य को शीघ्र करवाया जाए। ऋषिकेश महाविद्यालय में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस स्थापित होने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश पाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि कैंपस में गुणवत्तापरक पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश स्थित कैंपस में साइंस ब्लॉक को विकसित करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।