फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
हुंकार भरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चयन और प्रोन्नत वेतन में तीन फीसदी वृद्धि, एसीपी लाभ, पारदर्शी स्थानांतरण अधिनियम लागू समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड यमकेश्वर ब्लॉक के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। विभिन्न मांगों के समाधान के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला प्रांगण में धरने पर बैठे राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से एलटी ग्रेड-पे 4800 सौ की जगह 5400 सौ करने की मांग की। कहा प्रदेश सरकार चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की मांग को जल्द पूरी कर रही है। लेकिन, उनकी मांग के साथ प्रदेश सरकार छलावा कर रही है। मांग पूरी नहीं होने तक उन्होंने स्कूल में पठन-पाठन स्थगित करने की बात की है।

धरने पर डॉ. संजू प्रसाद ध्यानी, महिपाल सिंह लिंगवाल, युद्धवीर सिंह कुमाईं, संदीप कुकरेती, डॉ. शिवनरेश यादव, डॉ. नंद किशोर गौड, पीडी नीरज, पवन कुमार लांबा, देवराज रावत, जेपी शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, विरेंद्रपाल, दुखी पटेल, आरएनपी डोबरियाल, रमेश रावत, शांति प्रसाद बडथ्वाल, पुष्पलता रश्मि गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, राजकीय शिक्षक संघ नरेंद्रनगर ने बीईओ कार्यालय में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का विश्वास खो चुके हैं, और प्रदेश सरकार का कार्याकाल हड़तालों का कार्यकाल ही रहा है। जो प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है। मौके पर प्रकाश बहुगुणा, दाताराम भट्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, विभोर कमार भट्ट, विजेंद्र सिंह, सुभाष नागर, सतीश जोशी, विनोद द्विवेदी, हरिस्वरुप मेहरा आदि मौजूद थे।

पांचवें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन
डोईवाला। राजकीय शिक्षको का विभिन्न मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। बीईओ कार्यालय पर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर शुक्रवार को भी शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी है।

सरकार की उदासीन कार्यशैली से शिक्षकों को आंदोलन जैसा कदम उठाना पड़ा है। कहा कि शिक्षकों के आंदोलन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रकाश कुकरेती, मंत्री संजय नैथानी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र नेगी, रचना अग्रवाल, आरके वर्मा, अंजू रस्तोगी, कृष्णा बहुगुणा, योगेंद्र सिंह, बीएस रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें