फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव मंडपों से गंगातटों तक निकली भव्य शोभायात्राएं

Fri, 16 Sep 2016 02:00 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित श्रीगणेश महोत्सवों के तहत बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न गंगा तटों पर श्रीगणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे। यात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन


दूसरी ओर, बगलामुखी पीठ लक्ष्मणझूला रोड पर भी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। डायमंड ग्रुप चौदहबीघा की ओर से आयोजित श्रीगणपति महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। त्रिवेणीघाट पर श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इधर, इंदिरानगर, सोमेश्वर मंदिर, व्यापार सभा त्रिवेणी ने भी शोभायात्रा निकाली। दून के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी गणेश प्रतिमा विसर्जित करने त्रिवेणी घाट पहुंचे।

विदेशी पर्यटक भी बने गवाह
स्वर्गाश्रम में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव की शोभायात्रा में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। इस मौके पर विदेशी महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और आध्यात्मिक यात्रा के गवाह बने। 
विज्ञापन


बाइक सवार गणेश रहे आकर्षण का केंद्र
चंद्रेश्वर नगर से बाइक पर सवार होकर आए गणेश विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। शोभायात्रा के साथ चंद्रेश्वर नगर के लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को बाइक पर सवार करके हाईवे पर पहुंचे। बाइक सवार गणेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बाइक सवार गणेश के साथ बीच-बीच रास्ते में लोगों ने सेल्फी भी ली।

शोभायात्राओं से जाम हुई सड़कें
श्रीगणेश चतुर्दशी पर नगर और आसपास के क्षेत्रों से बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्राओं के कारण सड़कें जाम हो गई। इस दौरान लक्ष्मणझूला मार्ग पर वाहन घंटों रेंगते हुए दिखे। यही स्थिति रेलवे रोड, मुख्य बाजार और त्रिवेणीघाट रोड पर भी थी। पर्व-त्योहारों पर प्रशासन-पुलिस आयोजन संस्थाओं को शोभायात्राएं निकालने की अनुमति तो देती हैं, मगर इसके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं जुटाती। रूट डायवर्ट नहीं करने बाजारों में लोग जाम से घंटों परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें