फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार में हड़ताल से स्टांप पेपर की कमी

Fri, 08 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाति, स्थायी निवास, आय और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नोटरी से 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र बनवाना पड़ता है। संबंधित प्रमाणपत्र के आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र संलग्न करना होता है। लेकिन कोषागार कर्मियों की हड़ताल के चलते स्टांप की कमी होने लगी है।
विज्ञापन


फिलहाल हड़ताल खत्म होने के भी आसार नजर नहीं आ रहे। 23 दिसंबर से तहसील परिक्षेत्र में स्थित उप कोषागार कार्यालय में कार्यरत कर्मी ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कार्यालय में कामकाज ठप होने से विभागीय बिलों और क्लेम का भुगतान नहीं हो रहा।

अब हड़ताल का असर आमलोगों पर पड़ने लगा है। कचहरी और बाजार में अधिकृत स्टांप वेंडर उप कोषागार कार्यालय से स्टांप पेपर लेते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते इसमें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें