02 सिक्खों के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में समर्थन करते रागी जत्थ
- फोटो : RISHIKESH
श्री गुरु सिंह सभा की ओर से रविवार को गुरुद्वारा लंगर हॉल में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का 355वां प्रकाश पर्व मनाया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से गुरु महाराज की शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला।
ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल में सिखों के 10वें गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से ही सिख संगत गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए आने लगी थी। रागी जत्था भाई मलकीत सिंह, ज्ञानी बृजपाल सिंह, सतनाम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। यशराज सिंह और रंजीत सिंह ने कहा कि गुरु महाराज ने धर्म की स्थापना और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह खालसा, अमरजीत सिंह, गुरुपाल सिंह, ताजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, परमजीत सिंह काकू, बलविंदर सिंह, गुरुबचन सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
इस दौरान श्री गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी की ओर से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनीष कुमार, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह आदि ने सहयोग किया।