फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में विकास शून्य, मोदी के नाम पर मांगे रहे वोट: जयेंद्र रमोला

विज्ञापन
01 प्रतीत नगर रायावाला में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है। 15 साल से ऋषिकेश में विकास शून्य है। अब जनता ने भी परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपने द्वारा किए कार्यों को बताने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर ऋषिकेश का तेजी से विकास किया जाएगा। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रतीतनगर रायवाला, बीस बीघा, आशुतोष नगर, मीरानगर जन संपर्क कर 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, मधु सेमवाल, सरोज देवराड़ी, उर्मिला नौटियाल, अलका छेत्री, दीपा चमोली, गीता, सविता शर्मा, उमा कंडवाल, सुनीता थापा, विवेक रावत, सतीश रावत, ओमप्रकाश पांडे, लक्ष्मी थापा, शांति सेमवाल, संजू पोखरियाल, मंजू छेत्री, प्रमोद और पिंटू प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्राम सभा वीरपुर खुर्द के पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गिरीश चंद्र ने कहा कि भाजपा से नाखुश होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व प्रधान गिरीश चंद और उनके समर्थकों को मालाएं पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। रमोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी वर्गों व सभी संगठनों के लोग उनसे जुड़ रहे हैं। 15 साल से राज कर रहे विधायक ने वीरपुर खुर्द के साथ सौतेला व्यवहार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें