फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: अक्षय कुमार फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर घर में कर रहे थे छापामारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 11 Feb 2022 04:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर ऋषिकेश की वाल्मीकि बस्ती में एक डाक कर्मी के घर में छापामारी कर रहे फर्जी आयकर अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वाल्मीकि बस्ती में छह लोग एक डाक कर्मी के घर पहुंचे। लोगों ने डाक कर्मी को बताया कि वह आयकर विभाग के अधिकारी हैं और उसके घर पर छापामारी की कार्रवाई हुई है।

पहले तो डाक कर्मी के परिवार में हड़कंप मच गया। लेकिन परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से फर्जी अधिकारियों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फर्जी अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली पुलिस फर्जी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें