फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, चार घायल

Mon, 20 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
बस ने सात मोड़ के समीप एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून से ऋषिकेश आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने सात मोड़ के समीप एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जैसे ही बस ने दाईं ओर से ओवर टेक करने का प्रयास किया, बस की भिडंत सामने से आई इनोवा कार से हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कार सवार घायल दंपति और उनके बच्चे घायल हो गए। आपातकालीन सेवा की मदद से जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। कार की सीट में फंसे चालक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक मौके से फरार हो गया।

रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून से आ रही रोडवेज की बस ने सात मोड के समीप लक्ष्मीनारायण मार्ग पौड़ी निवासी विपिन रावत (42)  पुत्र विलोचन सिंह रावत की कार को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही की इस इस दौरान कार में सवार विपिन को चोट नहीं आई। लेकिन कार का पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को टक्कर मारने के बाद बस चालक ने जैसे ही गाड़ी को आगे भगाने का प्रयास किया वैसे ही ऋषिकेश से आ रही इनोवा कार की बस के साथ भिंडत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान कार में सवार आशीष सोनी (35) पुत्र दिलकश सोनी, प्रिया सोनी (33) पत्नी आशीष सोनी और नितीश सोनी (10) पुत्र आशीष सोनी राजस्थान निवासी और चालक दाऊ (30) पुत्र सत्यपाल वृंदावन, मथुरा निवासी घायल हो गए।  दंपति और उनके बच्चे का इलाज जौलीग्रांट में चल रहा है, जबकि चालक का राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस ने घायलों के परिजनों को दे दी है। दोनों की ओर से अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

बाल बाल बची 40 लोगों की जान
ऋषिकेश। बस और कार की भिंड़त में बस में सवार 40 लोगों की जान बालबाल बच गई। भिंडत के दौरान बस में सवार कुछ लोगों का मामूली चोटें आई। दुर्घटना से सहमे यात्री दूसरे वाहनों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें