नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश की ओर से एम्स परिसर में आयोजित सप्ताहिक खेल दिवस के दूसरे दिन बैडमिंटन और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हुए। बैडमिंटन के महिला एकल के चार मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मैच रितुपाल, दूसरा मैच आशा, तीसरा मैच निधि और चौथा मैच सुशीला ने जीता। डबल पुरुष बैडमिंटन के तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मैच जॉमी और सारथ, दूसरा मैच एल्विन और निखिल, तीसरा मैच आसिफ और धीरज ने जीता।
उधर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कार्डियो इलेवन और न्यूरो बोरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें न्यूरो बोरियर्स की टीम विजयी हुई। दूसरा मुकाबला ट्रामा आईसीयू और ट्रामा सुपर रॉक के बीच खेला गया। जिसमें ट्रामा सुपररॉक जीता। तीसरा मैच इमरजेंसी बोरियर्स और सर्जिकल ऑकोलॉजी के बीच खेला गया। जिसमें इमरजेंसी बोरियर्स ने जीत दर्ज की। चौथा मैच न्यूरोमेड किलर और ट्रामा न्यूरो आईईयू के बीच खेला गया। जिसमें न्यूरोमेड किलर ने यह मुकाबला अपने नाम किया। पांचवां मैच पल्मो निक्कू डेयरडवल्स और डीआरडीओ के बीच खेला गया। पल्मो निक्कू डेयर डवल्स ने जीता।
एनपीडीए अध्यक्ष प्रकाशचंद मीणा ने बताया की खेल सप्ताह मे क्रिकेट मैच सुबह 9 से शाम 5 बजे तक और बैडमिंटन मैच शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खेले जा रहे हैं।