फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा दोस्त के साथ लखनऊ से घूमने आया इंजीनियर, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 09 Apr 2024 10:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: सुबह दोनों दोस्त मुनि की रेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान रोहन जोशी तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा इंजीनियर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। लखनऊ निवासी युवक हैदराबाद की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रोहन जोशी (26 वर्ष) पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर, कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कॉलोनी लखनऊ के साथ यहां घूमने आया था।

Vikasnagar: उपचार के दौरान महिला दारोगा की मौत, परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दोनों मुनि की रेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान रोहन जोशी तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक सजवाण ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें