I
I
I
Iआज होंगी मिस्टर हिमालय, उत्तराखंड और मिस्टर ऋषिकेश प्रतियोगिताI
देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालय चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन पावर लिफ्टिंग एंड आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिला और पुरुषों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहले दिन लीग खेले गए।
शनिवार को संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजय गर्ग, दुष्यंत शेट्टी और शैलेंद्र बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कोहली ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा निकालकर अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। महामंत्री विवेक तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनमें ऊर्जा का संचार किया। रविवार को मिस्टर हिमालय, उत्तराखंड और मिस्टर ऋषिकेश प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर राकेश कुमार, रवि नेगी, नीरज शर्मा, साकेत बिजल्वाण, अभिषेक रावत, राज वर्मा, नीरज चौहान, संजीव चौहान, कपिल गुप्ता, प्रतीक कालिया, रंजन अंथवाल आदि शामिल रहे।