फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हेली एंबुलेंस के लिए अगले सप्ताह होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iट्रायल के बाद एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा सुचारु किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन

I

I
I

Iउत्तराखंड और केंद्र सरकार की 50-50 फीसदी की साझेदारी से होगा संचालनI

हर महीने 45 घायलों और मरीजों को दी जाएगी निशुल्क हेली सेवा



एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। अगले सप्ताह इसका ट्रायल होने की संभावना है। जिसके बाद हेली एंबुलेंस सेवा सुचारु हो सकती है।



20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी। हेली एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स में हेलीपैड भी बनाया गया है। यहां एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं।

बीते वर्ष अप्रैल से इस सेवा के शुरू होने की बात कही गई थी। उसके बाद अक्तूबर और फिर दिसंबर माह से सेवा शुरू किए जाने का दावा किया। लेकिन अब एम्स प्रशासन ने अगले सप्ताह हेली एंबुलेंस का ट्रायल कर फिर सुचारु रूप से चलाने की योजना तैयार की है। हेली एंबुलेंस मेरठ में असेंबल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअगले सप्ताह हेली एंबुलेंस सेवा के लिए ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने की संभावना है। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें