उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा कांग्रेस के अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को याद किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड राज्य में शहीद हुए आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आंदोलनकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों के अथक प्रयासों से 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। 23 वें वर्ष में प्रवेश करने पर देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने का है। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुमित पंवार, जयंत शर्मा, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, रीना शर्मा आदि शामिल थे। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड क्रांति दल ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर बडोनी की की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मोहन सिंह असवाल, उपेन्द्र सकलानी, शकुंतला कलूड़ा, राकेश भट्ट, नीलम लखेड़ा, उषा चौहान, सुनील बिष्ट आदि शामिल थे।
नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती-ढालवाला ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दिनेश व्यास, महावीर खरोला, विनोद बिजलवान, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, अनिता कोटियाल, विनोद सकलानी, सुरेंद्र भंडारी आदि शामिल थे। भाजपा वीरभद्र मंडल शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर अरविंद चौधरी, भगवान पोखरियाल, सुंदरी कंडवाल आदि शामिल थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने नगर निगम परिसर इंद्रमणि बडोनी हॉल राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राज्य निर्माण सेनानियों ने संकल्प लिया कि वह सदैव राज्य हित और देश हित में कार्य करते रहेंगे। कहा जिस उत्तराखंड की उन्होंने परिकल्पना की थी, वह अभी उत्तराखंड के जनमानस से कोसों दूर है। कारण जो भी सरकारें सत्तासीन रही, उत्तराखंड के हित में ठोस नीति नहीं बना पाए। जिसका खामियाजा उत्तराखंड का जनमानस भुगत रहा है। इसका मुख्य कारण भू कानून वह मूल निवास, सशक्त लोकायुक्त की नियुक्ति, पलायन पर कोई ठोस नीति और बेरोजगारों के लिए सही नीति का न बनाना है। इस मौके पर रामेश्वरी चौहान, उर्मिला डबराल, वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि शामिल थे।