फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में 63 शिक्षकों की भर्ती का इंतजार

Mon, 16 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- आपत्तियों के निस्तारण के बाद तय होगी साक्षात्कार की तारीख
विज्ञापन

- साक्षात्कार पैनल पर लोकभवन की मुहर बाकी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 63 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवेदन पत्रों की जांच पूरी कर ली है। अब साक्षात्कार के लिए पैनल गठन की लोक भवन से मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही साक्षात्कार की तिथियां घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय को भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय ने बीते मार्च में भर्ती विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 41, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और प्रोफेसर के 11 पद शामिल हैं। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित थी।
विज्ञापन


आवेदन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न कमियों के चलते पांच अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए थे। संबंधित अभ्यर्थियों को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी गई। साथ ही आवेदन निरस्त होने या जांच प्रक्रिया पर आपत्ति रखने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब केवल लोक भवन से साक्षात्कार पैनल की मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
- विवि में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर भर्ती शुरु कर दी जाएगी। प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें