फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास जाम से मिलेगी राहत, बनेगी दो मंजिला पार्किंग, सीएम धामी की घोषणा

Mon, 16 Nov 2026 11:26 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धारी देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही वाहन खड़ा करने की बेहतर सुविधा मिल सकती है। पार्किंग की कमी और जाम की समस्या को देखते हुए मंदिर के पास नई पार्किंग परियोजना पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
धारी देवी मंदिर - फोटो : सत्य प्रसाद मैठाणी, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां श्रद्धालुओं को पार्किंग की सुविधा मिलेगी, वहीं, जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। पार्किंग के लिए भूमि चिह्निकरण व भूसर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। सचिव आवास व राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार की देखरेख में पार्किंग परियोजना की प्रशासनिक व तकनीकी औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए ग्राम कलियासौड़, पट्टी चलणल्यूं में 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह भूमि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाई ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जलाशय की डाउन साइड टर्निंग साइट के समीप स्थित है। मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थल पार्किंग निर्माण के लिए अच्छा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया

चिह्नित भूमि का जीआईएस के माध्यम से भूसर्वेक्षण भी कराया जा चुका है। सर्वेक्षण के अनुसार निर्धारित शर्तों के अधीन भूमि पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। दो मंजिला पार्किंग में 100 वाहनों की क्षमता होगी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी की ओर से कार्यदायी संस्था नामित के लिए शासन को पत्र भेजा गया। चयनित भूमि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम दर्ज है और वर्तमान में इसका प्रबंधन अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड श्रीनगर के माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें