फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की तरह पवित्र है राम का चरित्र

विज्ञापन
तुलसी मानस मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बिहार के पर्यटन मंत्री। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय तुलसी जयंती महोत्सव 2021 के कार्यक्रम में तीसरे दिन बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने शिरकत किया। मंदिर परिसर में तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री और ऋषि कुमार ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में पर्यटन मंत्री ने भगवान सिद्धेश्वर महादेव का महाभिषेक किया। मंदिर के अध्यक्ष ने उन्हें तुलसी की माला, गोमुख का पवित्र जल और भगवान श्रीराम दरबार की पुस्तिका भेंट की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि राम का चरित्र गंगा की तरह पवित्र है। रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में पहुंचकर अपने को धन्य मान रहा हूं। ऋषिकेश की धरती मेरे लिए मां की तरह है, जहां मुझे मां गंगा का आशीर्वाद, गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर मुझे ऋषि कुमारों द्वारा रामायण का संगीत में पाठ सुनने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिन्होंने रामचरितमानस लिख कर पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ाया है। रामायण हमें सद्मार्ग पर चलना सिखाती हैं। भरत, हनुमान, लक्ष्मण का चरित्र हमें एक दूसरे से जोड़ना सीखता है। इस मौके पर पंडित वेदप्रकाश, अमित सक्सेना, रामचौबे, दीपक दरगन, राजीव लोचन, मनमोहन शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, तनुजा अरोड़ा, कमल अरोड़ा, श्याम अरोड़ा, अशोक कुमार अरोड़ा, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें